जून 1, 2024 7:45 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में आज धूल-भरी आंधी चलने और हल्‍की बूंदा-बांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत

राजधानी के कई इलाकों में आज धूल-भरी आंधी चलने और हल्‍की बूंदा-बांदी से लोगों को गर्मी से थोडी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक रहते हुए 44 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक रहते हुए 30 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।  कल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।