दिसम्बर 21, 2025 7:47 अपराह्न

printer

राजधानी दिल्ला में ठंड का असर, दिनभर छाई रही धुंध, तापमान में गिरावट

राजधानी में आज सामान्‍य से अधिक ठंड महसूस की गई और दिन भर धुंध छायी रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

विभाग के अनुसार कल सुबह घना कोहरा छाये रहने की सम्‍भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।   

 

वहीं, राजधानी में वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब स्‍तर पर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम सात बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 दर्ज किया गया, जो वायु की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।