जुलाई 28, 2025 8:11 अपराह्न

printer

राजधानी जनपथ स्थित भारत पर्यटन कार्यालय में तीज महोत्सव का आयोजन

राजधानी के जनपथ स्थित भारत पर्यटन कार्यालय में आज तीज महोत्सव का आयोजन किया। यह यह कार्यक्रम पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय विरासत के रंगों, परंपराओं और भावना को प्रदर्शित किया गया।

 

इस कार्यक्रम में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही प्रकार के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय परंपराओं, संस्कृति और आतिथ्य का सार प्रस्तुत किया।

 

इस कार्यक्रम में राजस्थान के पारंपरिक लोक प्रदर्शन, मेहंदी लगाने के बूथ, रंगीन पारंपरिक परिधानों और तीज की भावना को दर्शाती सुंदर थीम आधारित सजावट सहित कई रंगारंग गतिविधियाँ शामिल थीं।