मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 26, 2025 8:02 अपराह्न

printer

राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई, तापमान में गिरावट दर्ज की गई

राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 घंटे में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 31 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।