मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 27, 2024 7:24 अपराह्न | Mann Ki Baat

printer

राजधानी के विभिन्न इलाकों में मन की बात कार्यक्रम को लेकर विशेष आयोजन

दिल्ली भाजपा ने आज राजधानी के विभिन्न इलाकों में मन की बात कार्यक्रम को लेकर विशेष आयोजन किया ताकि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुन सकें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लाजपत नगर में स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के उपरांत, श्री नड्डा ने दिल्लीवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी को मिलकर देश को विकसित बनाना है।

    वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने लाल बाग इलाके में स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रेरणादायक संवाद देश के प्रत्येक नागरिक को न केवल जागरूक करता है बल्कि सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करता है।