राजधानी के वासुदेव घाट पर आज दो दिवसीय यमुनोत्सव की शुरूआत हुई। दिल्ली के कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पूरे देश से नदियों के विशेषज्ञ और साधु संत समाज के लोग यमुना किनारे जुट रहे हैं यौर यमुना मैया से जुड़े मुद्दों पर संवाद कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पिछली सरकार के समय यमुना किनारे कूड़ा पड़ा रहता था, मगर वर्तमान सरकार जनमानस को मां यमुना के समीप ले जा रही है। यमुनोत्सव कल तक चलेगा।
Site Admin | नवम्बर 2, 2025 7:27 अपराह्न
राजधानी के वासुदेव घाट पर आज दो दिवसीय यमुनोत्सव की शुरूआत