फ़रवरी 19, 2025 8:06 अपराह्न

printer

राजधानी के रामलीला मैदान में कल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा

राजधानी के रामलीला मैदान में कल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल विधायक भी शपथ लेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को उनके पद की शपथ दिलाएंगे।

    इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ भाजपा और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला