मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2024 6:13 अपराह्न

printer

राजधानी के रामलीला मैदान में विपक्ष द्वारा आज आयोजित महारैली को भाजपा ने विफल बताया है

राजधानी के रामलीला मैदान में विपक्ष द्वारा आज आयोजित महारैली को भाजपा ने विफल बताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन दिल्ली में अपनी पहली रैली में लोगों के बीच छाप छोड़ने में विफल रहा है क्योंकि दिल्लीवासियों ने दो मुख्य साझेदारों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के रैली आह्वान को खारिज कर दिया। श्री सचदेवा ने कहा कि इस रैली में कुछ हजार लोगों की ही भीड़ थी, जिनमें से अधिकांश पंजाब और हरियाणा से लाये गये थे।

श्री सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और विधायकों को रैली में शामिल होने के लिए लोगों को जुटाने की जिम्‍मेदारी दी गई थी, लेकिन वे रैली के लिए छह हजार एक सौ लोग भी जुटाने में असफल रहे। श्री सचदेवा का कहना है कि आज की रैली की विफलता ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अंत को स्‍पष्‍ट कर दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला