नवम्बर 24, 2025 8:24 अपराह्न

printer

राजधानी के भारत मण्‍डपम में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में महिला सशक्तीकरण पर एक जागरूकता कार्यक्रम सशक्ति का आयोजन

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के भारत मण्‍डपम में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में महिला सशक्तीकरण पर एक जागरूकता कार्यक्रम सशक्ति का आयोजन किया। प्रदर्शन में महिलाओं के आत्मविश्वास बढ़ाने और कठिन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से सामना करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई की उपायुक्‍त अंजिता चेप्याला ने कहा कि दिल्ली पुलिस प्रत्‍येक महिला को सुरक्षित और सशक्‍त करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि प्रत्‍येक महिला हर जगह पर सुरक्षित और सशक्‍त महसूस करे।