अक्टूबर 8, 2025 7:33 अपराह्न

printer

राजधानी के दिल्ली हाट में खादी महोत्सव चल रहा है

राजधानी के दिल्ली हाट में खादी महोत्सव चल रहा है। इस महोत्‍सव में देशभर के कलाकार अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इन उत्पादों को खरीदने के लिए लोग भारी संख्‍या में उमड़ रहे हैं।

    इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हर घर स्वदेशी, घर-घरस्वदेशी’ अभियान को बढ़ावा देना तथा खादी कारीगरों की आय में वृद्धि करना है। इस प्रदर्शनी में साड़ियां, रेडीमेड वस्त्र, हस्तशिल्प वस्तुएं, आयुर्वेदिक उत्पाद, हस्तनिर्मित कागज उत्पाद, हस्तनिर्मित आभूषण, हथकरघा उत्पाद और खाद्यपदार्थ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आकाशवाणी समाचार से बातचीत करते हुए उद्यमी पूनम सिंह ने बताया कि महोत्सव से उनके व्यापार को काफी फायदा मिला है और उनके स्टाल खरीदारों की अच्छी भीड़ भी आ रही है।

         

     दिल्ली की आगंतुक कमलजीत ने  कहा की उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ खादी महोत्सव का आनंद लिया है।

           इस प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है। प्रदर्शनी में दिल्ली, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बंगाल, हरियाणा और जम्मू-कश्‍मीर सहित 18 राज्यों की खादी संस्थाएँ और उद्यमी भाग ले रहे हैं। प्रादेशिक समाचार के लिए, सौम्‍या की रिपोर्ट के साथ आदित्‍य प्रताप सिंह।