राजधानी के दिल्ली हाट में खादी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के कलाकार अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इन उत्पादों को खरीदने के लिए लोग भारी संख्या में उमड़ रहे हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हर घर स्वदेशी, घर-घरस्वदेशी’ अभियान को बढ़ावा देना तथा खादी कारीगरों की आय में वृद्धि करना है।