सितम्बर 16, 2023 7:46 अपराह्न | 43.दिल्ली-मौसम

printer

राजधानी के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली

राजधानी के कई इलाकों में आज हल्की से तेज बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। इस समय भी मौसम सुहावना बना हुआ है। आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहते हुए, 26 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।