जनवरी 29, 2025 7:52 अपराह्न

printer

राजधानी के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में चल रहे भारत पर्व 2025 महोत्‍सव में लोग गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित झांकियों को देखने के लिए बडी संख्‍या में पहुंच रहे हैं

राजधानी के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में चल रहे भारत पर्व 2025 महोत्‍सव में लोग गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित झांकियों को देखने के लिए बडी संख्‍या में पहुंच रहे हैं। इस वर्ष यह पर्व देखो अपना देश की थीम पर आधारित है, जिसमें 34 राज्‍यों के पर्यटन पवेलियन और 24 मंत्रालयों द्वारा अपने स्‍टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा देशभर के अलग-अलग खान-पान के लगभग 60 स्‍टॉल भी इस उत्‍सव में लगाए गए हैं। आकाशवाणी से बातचीत में इस पर्व में पहुंचे पर्यटकों ने उत्‍सव में मौजूद झांकियों और आकर्षण केन्‍द्रों को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं।

 

    आगुंतक दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक इस महोत्‍सव का आनंद ले सकते हैं। छह दिवसीय इस पर्व का समापन 31 जनवरी को होगा।