राजधानी के अलग-अलग इलाकों में आज हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहते हुए 40 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहते हुए 31 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की सम्भावना है। इसके अलावा 25 से 35 प्रति किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।
कल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।