अक्टूबर 23, 2024 10:49 पूर्वाह्न

printer

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा – उनकी पार्टी चाहती है कि झारखंड आगे बढ़े और यहां के लोग तरक्की करें

राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी चाहती है कि झारखंड आगे बढ़े और यहां के लोग तरक्की करें। उन्होंने कहा कि झारखंड पर सबसे अधिक शासन करने वाले लोगों ने ही राज्य का अहित किया है।

 

इधर असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि इस बार बहुत अच्छे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी पार्टी में अधिक असंतोष नहीं है। श्री सरमा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा।