सितम्बर 16, 2025 10:19 अपराह्न

printer

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुरू की बिहार अधिकार यात्रा

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने जहानाबाद के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस अभियान की शुरुआत की। इस चुनाव प्रचार के पहले दिन, उन्होंने अपनी पार्टी के प्रमुख चुनावी मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और मौजूदा सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला