मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 29, 2025 7:10 पूर्वाह्न

printer

राजगीर में आज से शुरू 12वीं एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता, राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि

12वीं एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आज से बिहार के राजगीर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू हो रही है। भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज दोपहर प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता में भारत के अलावा जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे भाग ले रहे हैं। एशिया कप अगले वर्ष होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर प्रतियोगिता भी है। प्रतियोगिता में कुल 24 मैच खेले जायेंगे। फाइनल 7 सितंबर को होगा।

 

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम के विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टीम एकता और जीत की रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी और मैच के दौरान मिले अवसरों को गोल में बदलने के सभी प्रयास करेगी।

 

पूल-ए में भारत के साथ जापान, चीन और कजाखस्तान को रखा गया है। भारत आज अपना पहला मैच चीन के साथ खेलेगा। रविवार को भारत का सामना जापान से होगा जबकि सोमवार को भारत अपने अंतिम पूल मैच में कजाखस्तान से खेलेगा। पूल-बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हैं।

 

मौजूदा चैम्पियान दक्षिण कोरिया ने सबसे अधिक पांच बार एशिया कप का खिताब जीता है जबकि मेजबान भारत ने तीन बार खिताब हासिल किया है।
प्रतियोगिता में दर्शक निशुल्‍क खेल देख सकेंगे।

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला