राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा की 12 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शुक्रवार को पाठशाला में पहुंचने पर इन छात्राओं का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। अब यह सभी छात्रा खिलाड़ी आगामी दिनों में कांगड़ा जिला के रैत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।
प्रधानाचार्य सुमन चंदेल ने बताया कि हाल ही में सुन्नी में सपंन हुई छात्रा वर्ग की अंडर 19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जुन्गा स्कूल की छात्रा खिलाड़ियों ने हॉकी और फुटबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है। जिसमें हॉकी में सुन्नी को 4-0 से और फुटबॉल में सुन्नी को ही 2-.0 से फाइनल में पराजित करके ट्रॉफी अपने नाम की।
राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हॉकी में हर्षिता, आरती, भारती, तानी धीमान, सुनिधि, कशिश ठाकुर और राधिका तथा फुटबॉल में आरती, किरण चौहान, नेहा और दिशा ठाकुर का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रा खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।