मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 19, 2024 3:50 अपराह्न

printer

राघोपुर प्रखंड की तेरह पंचायतें बाढ़ की चपेट में

राघोपुर प्रखंड की तेरह पंचायतें बाढ़ की चपेट में आ चुकी है। ग्यारह पंचायतों का सड़क संपर्क भंग हो गया है। इधर, बक्सर में गंगा नदी खतरे के निशान से मात्र दो सेंटीमीटर नीचे रह गयी है। हमारे संवाददाता ने बताया कि कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में आ गये हैं।

 

दियारा क्षेत्र के गुरूदेव नगर, भिजूकडेरा, तिलकराय हाता और बेनीवाल के डेरा सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। रामदासराय डेरा स्थित थाना परिसर में पानी घुस जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने गंगौली बांध के पास शरण ली है। इधर, सिमरी, चक्की और ब्रहमपुर प्रखंड में भी बाढ़ की स्थिति मेें कोई सुधार नहीं है।

 

जल संसाधन विभाग की ओर से लगातार बाढ़ निरोधात्मक कार्य चलाया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला