केन्द्र सरकार ने रांची से गोरखपुर के लिए एक नयी ट्रेन की सौगात दी है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से इस साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ किया। रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेल की आधारभूत संरचनाओं में लगातार प्रगति हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी 57 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
Site Admin | अक्टूबर 15, 2024 3:28 अपराह्न
रांची से गोरखपुर के लिए एक नयी ट्रेन की सौगात
