राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आज से मौसम में बदलाव होगा। इसकी जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंधी बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि मौसम में बदलाव का मुख्य कारण राज्य में बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही दक्षिण पूर्व की हवा है। विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ ही अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इस दौरान बारिश के साथ हवा की रफतार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे या इससे अधिक भी हो सकती है। मालूम हो कि पिछले दिनों राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव के कारण तापमान काफी बढ़ गया था।
Site Admin | अप्रैल 7, 2024 4:10 अपराह्न
रांची सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम में बदलाव
