रांची समेत राज्य भर में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत सात जिलों में भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर समीप के बांग्लादेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके प्रभाव से राज्य में बारिश के आसार हैं।
Site Admin | अगस्त 7, 2024 3:55 अपराह्न
रांची समेत राज्य भर में मानसून सक्रिय है
