जनवरी 30, 2025 11:21 पूर्वाह्न

printer

रांची समेत राज्य भर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है

रांची समेत राज्य भर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। रांची और अन्य जिलों में हल्के बादल छाने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड में कमी आयी है।

 

मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे ठंड से राहत मिलेगी।