मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 7, 2024 7:55 अपराह्न

printer

रांची समेत राज्य भर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है

रांची समेत राज्य भर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने आठ और नौ अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगां में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर समीप के बांग्लादेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके प्रभाव से राज्य में बारिश के आसार हैं।