रांची समेत राज्य के 14 जिलों में आज से फाइलेरिया रोधी विशेष अभियान शुरू हुआ। पाकुड़, कोडरमा, सिमडेगा, गुमला, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, रामगढ़ और लोहरदगा में यह अभियान 25 फरवरी तक चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान पाकुड़, कोडरमा और सिमडेगा में आइडीए के तहत तीन प्रकार की दवा एल्बेंडाजोल, डीईसी के साथ आइवरमेक्टिन खिलायी जाएगी, जबकि रांची, गुमला, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, रामगढ़ और लोहरदगा में सिर्फ एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलायी जाएगी।
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण झारखंड के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष में एक बार फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन से इससे बचा जा सकता है।