रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गये हैं जिससे विद्युत सेवा प्रभावित हुई है। लातेहार में पेड़ गिरने से और धनबाद में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। इधर राज्य के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में जताया है कि आज भी गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।
Site Admin | अप्रैल 1, 2024 3:18 अपराह्न
रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित
