मार्च 31, 2024 5:03 अपराह्न

printer

रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। गिरिडीह जिले में आंधी-तूफान से कम से कम 16 स्थानों पर बिजली के पोल गिर गये। कई जगहों पर पेड़ भी गिर गये हैं और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी-तूफान और बारिश के कारण बिजली कड़कने के कई बिजली उपकरण भी खराब हो गये है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है।