रांची समेत राज्यभर में दुर्गा पूजा और दशहरा का त्यौहार संपन्न हो गया। आज विभिन्न जगहों पर विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा है। भक्ति-भाव में जुटे श्रद्धालु नाचते-गाते नदी और सरोवर पहुंच रहे हैं और पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गे की प्रतिमा को विसर्जित कर रहे हैं।
विसर्जन जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।