मार्च 12, 2025 11:41 पूर्वाह्न

printer

रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिनों के दौरान गर्मी बढ़ने के आसार

राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिनों के दौरान गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार 14 मार्च से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 मार्च से आसमान में बादल छायेंगे और यह स्थिति 17 मार्च तक बनी रहेगी।