मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 25, 2024 1:20 अपराह्न

printer

रांची समेत पूरे राज्य में कल से सर्दी बढ़ने की संभावना, आज से ही दिखने लगेगा असर

रांची समेत पूरे राज्य में कल से सर्दी बढ़ने की संभावना है। इसका असर आज से ही दिखने लगेगा। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मौसम में यह बदलाव बंगाल की खांड़ी में निम्न दबाव के कारण होगा, जिसका व्यापक असर दक्षिण भारत के राज्यों पर पड़ने की ंसभावना है।

 

झारखंड में भी इसके प्रभाव से हल्के बादल छाने के साथ दक्षिण पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड में इजाफा करेगी। राज्य भर में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री पर पहुंचने के आसार हैं।