जुलाई 19, 2025 9:45 अपराह्न

printer

रांची समेत झारखंड के प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था को सुचारू और आधुनिक बनाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी

राजधानी रांची समेत झारखंड के प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था को सुचारू और आधुनिक बनाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।इसे लेकर मुख्यमंत्री ने डीपीआर तैयार कर जल्द परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है। जिन तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई उनमें रांची के अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर और करमटोली से मोराबादी होते हुए साइंस सिटी तक फ्लाईओवर तथा रिंग रोड तक फोरलेन सड़क के अलावा रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोरलेन सड़क शामिल है। मुख्यमंत्री ने रांची की तर्ज पर जमशेदपुर, डालटनगंज और अन्य शहरों में भी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर नई योजनाएं तैयार करने का निर्देश दिया।