मौसम विभाग ने राजधानी रांची, रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा तथा संताल समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
हालांकि, उन्नीस से बाईस अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन, तेईस अक्टूबर से फिर बारिश होने का अनुमान है।