जुलाई 28, 2024 4:43 अपराह्न

printer

रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष कुमार झा को कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया

रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष कुमार झा को कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया है। परीक्षा संचालन मामले में डॉक्टर झा पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर विश्विद्यालय प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने, जांच कमिटी की टिप्पणी और कमिटी की आरंभिक प्रतिवेदन के आधार पर वीसी ने यह कार्रवाई की है। निलंबन की अवधि में डॉ झा का  मुख्यालय रांची विश्वविद्यालय पीजी गणित विभाग होगा।