मई 28, 2024 6:53 अपराह्न

printer

रांची रेलमंडल की कई ट्रेनों की समय-सारिणी में जून से बदलाव होगा

रांची रेलमंडल की कई ट्रेनों की समय-सारिणी में जून से बदलाव होगा। इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे गार्डेन रिच कोलकाता के उप-मुख्य परिचालन प्रबंधक श्रीनिवास सामंत ने सभी रेलमंडल को पत्र भेजा है और नई समय-सारिणी को लेकर सुझाव भी दिए हैं। फिलहाल नई समय सारिणी कब से प्रभावी होगी और रांची से किस ट्रेन का परिचालन नई समय सारिणी से होगा, इसकी मंडलस्तर पर अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।