मार्च 14, 2024 4:47 अपराह्न

printer

रांची में 19 से 20 मार्च तक उत्तर पूर्व राज्यों की संस्कृति और इतिहास पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा

डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रांची में 19 से 20 मार्च तक उत्तर पूर्व राज्यों की संस्कृति और इतिहास पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस संगोष्ठी में झारखंड समेत असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम और नागालैंड के विशेषज्ञ शामिल होंगे।