अगस्त 29, 2024 9:06 अपराह्न

printer

रांची में 18वें दिव्य कला मेला का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने किया

 

केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आज रांची के हरमू मैदान में 18वें दिव्य कला मेला का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता  मंत्री  वीरेंद्र कुमार ने किया। आठ सितंबर तक चलने वाले इस मेले में देशभर के दिव्यांग कारीगरों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है।