रांची में 15 दिवसीय स्टेट हैंडलूम एक्सपो शुरु हो गया है। इसका उदघाटन राज्य के उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने किया। इस मौके पर उद्योग सचिव ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार इस तरह का स्टेट हैंडलूम एक्सपो आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हैंडलूम के क्षेत्र में काम करने वालों को राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी।
Site Admin | फ़रवरी 26, 2025 12:16 अपराह्न
रांची में 15 दिवसीय स्टेट हैंडलूम एक्सपो शुरु