अक्टूबर 10, 2024 3:14 अपराह्न

printer

रांची में 10 जून 2022 को हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया गया

राजधानी रांची में 10 जून 2022 को हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया गया है। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने नवाब चिस्ती उर्फ समद, शकील उर्फ कारू और नदीम अंसारी पर आरोप तय किया है। मामले में अब अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही करायी जाएगी। मामले में पूर्व से 11 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं। रांची हिंसा मामले में अलग-अलग थानों में 48 से अधिक मामले दर्ज हैं। एक मामले की जांच सीआईडी ने की है जबकि अन्य मामलों में ट्रायल जारी है।