रांची में लोकसभा चुनाव को लेकर शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर का गठन कर लिया गया है। रांची के उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की दिशा में यह कदम उठाया गया है। इसके तहत आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर को कॉल सेंटर से जोड़ दिया गया है। आम लोग हेल्पलाइन नंबर 1800- 345- 3333 पर चुनाव से संबंधित कोई भी जानकारी लेने के साथ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Site Admin | अप्रैल 3, 2024 4:06 अपराह्न
रांची में लोकसभा चुनाव को लेकर शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर का गठन किया