झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायादीश डॉ बीआर षाडंगी और न्यायाधीश एसएन प्रसाद की खंडपीठ में रांची में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर कल सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार से कहा कि नियमों की अनदेखी कर तेज ध्वनि में बजाने वाले डीजे पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
Site Admin | जुलाई 17, 2024 8:07 अपराह्न
रांची में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर कल सुनवाई हुई