मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 27, 2024 2:49 अपराह्न

printer

रांची में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को लेकर केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

रांची में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को लेकर केंद्रीय टीम ने कल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बर्ड फ्लू के संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की आपात स्थिति से निपटने की चल रही तैयारियों की जानकारी राज्य सरकार से ली। इधर, सदर अस्पताल में बर्ड फ्लू के मरीजों के ईलाज के लिए दस बिस्तरों को सुरक्षित रखा गया है। राजधानी रांची के होटवार स्थित पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय कुकुट प्रक्षत्र में पाली गई मुर्गियों और बत्तख  में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।