राजधानी रांची में नई दिशा संस्था की ओर से आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उसे वे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। श्री सेठ ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में रांची को इस तरह से विकसित किया जाएगा, ताकि दूसरे विकसित प्रदेशों की राजधानी के समकक्ष खड़ा हो जाएगा।
Site Admin | जून 16, 2024 8:12 अपराह्न
रांची में नई दिशा संस्था की ओर से आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
