रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। संवाददाताओं से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष रूप से एहतियात बरत रही है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलानेवाले लोगों से सख्ती से निबटा जाएगाण्
Site Admin | अक्टूबर 3, 2024 5:37 अपराह्न
रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर दिए निर्देश