मार्च 2, 2025 11:09 पूर्वाह्न

printer

रांची में झारखंड विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आज दूसरा दिन

रांची में झारखंड विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आज दूसरा दिन है । पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो , राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश , भाजपा विधायक सीपी सिंह ने अपने संबोधन में संसदीय विशेषाधिकार और नियमों के पालन पर जोर दिया।  संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर और भाजपा विधायक सीपी सिंह ने  इस दौरान कई विधायकों के अनुपस्थित रहने पर चिंता जताई उन्होंने कहा कि विकास का मार्ग संसदीय व्यवस्था से होकर जाता है।