मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 15, 2024 8:37 अपराह्न

printer

रांची में झारखंड कौशल प्रतियोगिता इंडिया स्किल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ

रांची में आज झारखंड कौशल प्रतियोगिता इंडिया स्किल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रत्येक 2 वर्ष पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 15 अलग-अलग ट्रेड में चयनित 237 प्रतिभागियों को आज सम्मानित किया गया। श्रम विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में स्किल के साथ सॉफ्ट स्किल की जरूरत है। आने वाला वक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जीनोम मैपिंग और वेब डेवलपर जैसे स्किल सेक्टर में युवाओं को अपना भविष्य तलाशने की जरूरत है।