रांची में खेली जा रही राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले चरण का समापन आज होगा। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित लीग के अंतिम दिन चार मैच खेले जायेंगे। अब तक खेले गये मैचों के बाद मेजबान झारखंड और हरियाणा के 14-14 अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के कारण झारखंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। आज झारखंड का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। इससे पूर्व दिन के पहले मैच में हरियाणा और मध्यप्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी। दूसरा मुकाबला मिजोरम और ओडिशा, जबकि तीसरा मुकाबला बंगाल और मणिपुर के बीच होगा। समापन के मौके पर भारत सरकार के खेल विभाग के संयुक्त सचिव कुणाल, हॉकी इंडिया के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
Site Admin | मई 10, 2024 9:14 अपराह्न | राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग
रांची में खेली जा रही राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले चरण का समापन आज होगा
