अगस्त 8, 2024 8:58 अपराह्न

printer

रांची में कल से शुरू हो रहे दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

रांची में कल से शुरू हो रहे दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। कार्यक्रम का आयोजन बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए बनाये गए मंच के पीछे झारखंड और अन्य राज्यों से आए चित्रकार, चित्रकला के माध्यम से झारखंड की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को कैनवास पर दर्शा रहे हैं। आदिवासी महोत्सव में पहली बार आदिवासी पुस्तक मेला भी लगाया जाएगा, जिसमें झारखंड के लेखकों से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल भी लगेंगे।  इस बार आदिवासी महोत्सव 2024 में बेहद खास तरीके से आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन भी किया जा रहा हैै।