राज्य सरकार के सभी विभागों का राज्य में मादक पदार्थों के उत्पादन और सेवन की रोकथाम के लिए आज रांची में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में संबंधित विभाग ने अपनी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव एल खियांगते ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के उत्पादन और इसके सेवन पर रोक लगाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों पर फ़ोकस करने की ज़रूरत है। उन्होंने आम लोगों से भी इसमें भूमिका निभाने की अपील की।
Site Admin | मई 29, 2024 8:06 अपराह्न
रांची में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया
