मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 9, 2025 5:13 अपराह्न

printer

रांची पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों से तेल चुराने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया

रांची पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों से तेल चुराने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि यह गिरोह झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल और ओडिशा में पिछले कुछ महीनों से सक्रिय था।

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।