रांची पुलिस ने वर्ष 2024 में अबतक नशे के कारोबार में संलिप्त 155 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अफीम, डोडा, ब्राउन शुगर, गांजा काफी मात्रा में बरामद किया है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची पुलिस के जरिये विभिन्न थाना क्षेत्रों के सुदूरवर्ती जंगली एवं दूर्गम क्षेत्रो में अफीम की अवैध फसल को न केवल नष्ट किया गया है। बल्कि विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए कई मामले भी दर्ज किये है।
अब तक विभिन्न थाना क्षेत्र में 53 स्थानों पर सैकड़ो एकड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट करते हुए नौ मामले दर्ज किये गये है, जिसमें एक आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। इस संबंध में अन्य एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए अफीम की अवैध खेती का सेटेलाईट ईमेज प्राप्त कर अफीम की खेती वाले हॉट स्पॉट स्थलों को चिन्हित कर कार्रवाई की गयी है।